मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा शिकायती पत्र।
बदांयू 25 जनवरी।
सरकार की सोच है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा ना रहे इसके लिये देश के 80 करोंड लोगों को केन्द्र सरकार के द्वारा मुफ्त राशन दिया जा रहा है । ताकि कोई गरीब भूखा ना रहे । इस योजना के लाभार्थी को कार्ड में अंकित सदस्यों के हिसाब से हर सदस्य को 5 केजी राशन देने का प्रावधान है । जिसमें इस बार जिले में दो केजी गेंहू और दो किलों बाजरा व एक किलो चावल देना है।
लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीबों का हक खा रहे हैं डीलर , कोटा दुकानदार की मनमानी के कारण सरकार द्वारा दिए जाने वाला लाभ , गरीब तक पूरा नहीं पहुंच रहा है । जिला प्रशासन मुकदर्शक बन तमाशा देख रहा हैं । ———
बदांयू जिले के लाभार्थीयो में सुनीता देवी , अरुण कुमार राजेश कुमार , रेखा देवी , मनोज कुमार सहित अन्य ने इस बार मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है, उन्होंने बताया कि जिले के डीलर की मनमानी इन दिनों चरम पर है ।
कोटेदार शहर हो या गांव ज्यादातर को 5 किलों की जगह 4 किलों ही देता है। इस बार राशन वितरण में गेहूं बाजरा तो दिया ज्यादातर कोटेदारों ने चावल गायब कर दिया है।—————
पूरा राशन देने की कहो तो कार्ड निरस्त कराने की धमकी के साथ उल्टा पुल्टा बोलता है। पहले तो सर्बर डाउन है बोलकर टहलाता है। लोगों ने बताया कोटेदार के यहां अंकित नंबर पर कॉल करें तो अधिकारी कार्यवाही करने की बात कहते तो है मगर करते नहीं, फिर भी डीलर बाज नहीं आ रहे हैं । हद तो यह है की अधिकारी के शिकायत करने की बात कहने पर भी भयभीत नहीं होता है। लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले के कोटेदारों पर नकेल कसने को आपूर्ति विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करें जिससे सरकार द्वारा दिऐ जा रहा मुफ्त राशन का लाभ को गरीबों तक पूरा पहुंच सके।——-
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
