विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर वजीरगंज बदायूं में जनपदीय समता प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
बदायूं।
जन शिक्षा समिति बदायूं एवं भमोरा–अलीगंज संकुल के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार, 24 जनवरी 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, वजीरगंज (बदायूं) में जनपदीय समता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। शुभारंभ अवसर पर श्री देवेंद्र कुमार यादव, प्रदेश निरीक्षक (जन शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश), आदरणीय सुधांशु जी, भाई साहब विभाग प्रचारक (बदायूं विभाग), श्री मयंक राज जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख (बदायूं विभाग) श्री शिवम प्रताप सिंह श्री संजीव कुमार यादव प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली सहित अन्य गणमान्य बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार यादव जी ने विद्या भारती के लक्ष्य एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आदरणीय विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने अपने उद्बोधन में जीवन में पंच परिवर्तनों को आत्मसात करने का संदेश दिया। वहीं श्री मयंक राज जी ने समता प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री शिवम प्रताप सिंह जी के आशीर्वचन प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में चार वर्ग सम्मिलित रहे।
शिशु वर्ग में उसावां संकुल के बिनावर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बाल वर्ग में भमोरा संकुल के रेवती विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
किशोर वर्ग में अलीगंज संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आचार्य वर्ग में भी अलीगंज संकुल के आचार्यों ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
प्रतियोगिता में अपेक्षित चारों संकुलों की सहभागिता रही। समग्र प्रदर्शन के आधार पर विजेता संकुल ट्रॉफी अलीगंज संकुल को प्रदान की गई। अलीगंज संकुल की ओर से संकुल प्रमुख श्री सोमपाल जी को ट्रॉफी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 252 प्रतिभागी, 20 व्यवस्था प्रमुख एवं 5 अधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर जिला निरीक्षक श्री संदीप कुमार जी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के उपरांत कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

