बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स द्वारा स्कूली बच्चों को शैक्षिक किट व प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित की गई।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जायंट्स ग्रुप द्वारा विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर और मौजे के साथ बिस्कुट और मिठाई भी बांटी गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। इस दौरान स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और तात्कालिक स्वास्थ्य देखभाल को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा विद्यालय प्रशासन को एक आधुनिक फर्स्ट एड किट (प्राथमिक चिकित्सा किट) भी सौंपी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जाएंट्स ग्रुप की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में फर्स्ट एड किट की उपलब्धता से आपातकालीन स्थिति में बच्चों को तुरंत सहायता मिल सकेगी। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ व जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ नितिन गुप्ता, साहू सवेंद्र, दीपक वार्ष्णेय, निशांत गोयल, शिप्राम शर्मा, नितिन वार्ष्णेय मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

