बिसौली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिसौली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी हुए नोटिस पर शुक्रवार को सुनवाई की गई। नोटिस के बाद दस्तावेज लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। शुक्रवार को एईआरओ/खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने तहसील सभागार में क्षेत्र के बूथ संख्या 232 से 252 तक के जो नोटिस के साथ दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया। कुल 44 लोग दस्तावेज लेकर पहुंचे जिनकी बातों को सुना गया और दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों के पास दस्तावेज नियमानुसार नहीं थे उन्हें सही दस्तावेज पेश करने को कहा गया। श्री प्रसाद ने कहा कि बूथों पर बीएलओ द्वारा नोटिस लोगों को दिए गए थे। नोटिस मिलने के बाद लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 44 लोगों की सुनवाई करते हुए उनका समाधान कराया गया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

