श्रीराम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने पर खुर्रामपुर भमोरी में विशाल भंडारे का आयोजन
वजीरगंज (बदायूं)।
वजीरगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खुर्रामपुर भमोरी में अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।
भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया।
माघ मास के पावन अवसर पर सुबह ग्रामीणों द्वारा भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से आरती एवं पूजन किया गया।
भंडारे के सफल आयोजन में अंकित मिश्रा, संजीव मिश्रा, मनोज मिश्रा, टपले सिंह, देशराज सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को लेकर गांव में पूरे दिन उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

