11:47 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव के ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन, हवन व सुंदरकांड से गूंजा क्षेत्र

 

कुंवरगांव। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्याम पाठक, रामदत्त, दीपक पाठक, घनश्याम दत्त एवं पंकज पाठक के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।

सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। हवन के माध्यम से नगर व आसपास के क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई।

शाम के समय मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के दौरान प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में  स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव बढ़ाने वाला बताया।

रिपोर्ट – अनुज रस्तोगी

कुंवरगांव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस