कुंवर गांव । कस्बे के प्राचीन देवस्थान गंवादेवत मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सदर विधायक के अथक प्रयासों के बाद वंदन योजना के तहत सवा करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है जिसके लिए 60 लाख रुपए पहली किस्त रूप में जारी हो चुके हैं ।जिसका सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कुंवर गांव पहुंचकर शिलान्यास किया । उन्होंने कुंवर गांव में श्रदालुओं की मांग के बाद यह कदम उठाया और उसको पूरा कर दिखाया । मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद श्रद्धालुओं को अनेकों सुविधाओं का लाभ मिलेगा ।सदर विधायक ने बताया कि जल्द ही मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया जाएगा जो एक गुणवत्तापूर्ण होगा ।
इस दौरान ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रानी , , चेयरमैन पति अरविंद रावत ,किशनवीर रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ,अजय सक्सेना , गुड्डू गुप्ता ,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

