1:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जयपुर में बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान: आर्मी डे परेड में कैडेट हिमांशीका की शानदार मौजूदगी

बरेली। 21 यूपी बटालियन एनसीसी बरेली और डीपीएस पब्लिक स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय की प्रतिभाशाली कैडेट हिमांशीका ने जयपुर में आयोजित भव्य आर्मी डे परेड में भाग लेकर न सिर्फ अपनी बटालियन बल्कि पूरे बरेली जनपद का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है।
कैडेट हिमांशीका का इस प्रतिष्ठित परेड के लिए चयन उनकी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। इस सफलता में 21 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन तथा इंस्ट्रक्टर नरपत बिश्नोई की सशक्त ट्रेनिंग की अहम भूमिका रही। निरंतर अभ्यास और सूक्ष्म प्रशिक्षण ने हिमांशीका को राष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का अवसर दिलाया।
इस उपलब्धि में विद्यालय की एएनओ लेफ्टिनेंट आभा भारद्वाज का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कैडेट को हर कदम पर प्रेरित किया। हिमांशीका की इस सफलता पर डीपीएस पब्लिक स्कूल और 21 यूपी बटालियन एनसीसी में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस