वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँ के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना कुँवरगाँव पुलिस ने कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना कुँवरगाँव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित पुत्र प्रेमलाल, गजेन्द्र पुत्र हेमराज निवासीगण ग्राम हसनपुर थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ तथा कल्लू उर्फ अजीत पुत्र रूकुम सिंह निवासी ग्राम अर्सिस थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु भेजा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

