ग्राम कोल्हाई थाना मुजरिया जनपद बदायूँ से बच्ची जिसका नाम खुशबू जो अपनी चाची रवीश कुमारी के साथ कोल्हाई बाजार गयी थी जहाँ से बच्ची अपनी चाची से बिछड गयी । जिसकी सूचना प्राप्त होने पर खुशबू को थाना मुजरिया लाया गया। मिशन शक्ति केन्द्र में तैनात महिला का0 554 प्रियंका के द्वारा बच्ची खुशबू से पूछताछ की गयी जिसके उपरान्त बच्ची ने अपने पिता का नाम रविन्द्र निवासी कछला बताया । जिसके उपरान्त महिला का0 द्वारा बच्ची के परिजन से बात कर खुशबू उपरोक्त को उसके पिता रविन्द्र व मामा राजेश के सकुशल सुपुर्द किया गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

