3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन नाबालिग किशोरी लापता

उझानी-बदांयू 14 जनवरी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन नाबालिग किशोरी दो दिनों से अचानक लापता हो गई है। लापता किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अड़ोस-पड़ोस में रहने वाली तीन किशोरी 12 जनवरी की दोपहर अचानक गायब हो गई परिजनों ने काफी तलाश किया जानकारी ना मिलने पर कोतवाली पुलिस में किशोरियों के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने जांच सबइंस्पेक्टर रिंकू कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस