2:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा।
नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकारिणी सदस्यों को उपहार भी भेंट किए गए।
बदायूं= उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं पर चर्चा करते हुए नववर्ष पर सदस्यों को उपहार से सम्मानित किया गया।
जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मोमिन अंसार सोसायटी कार्यालय में किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा ने कहा कि समायोजन में पीड़ित शिक्षक,शिक्षिकाओं की समस्याओं,चयन वेतनमान की समस्या,प्रभारी प्रधानाध्यापक समायोजन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए हल कराया जाएगा।
महामंत्री फरहत हुसैन ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए नए वर्ष पर पहली बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उपहार से सम्मानित किया गया।
बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को तत्काल समाधान न करने पर प्रांतीय नेतृत्व के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने पर जोर दिया गया।


इस अवसर पर प्रेमानंद शर्मा, फरहत हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव, अकबर अली खान, जमीर अहमद,विकार उद्दीन,भुवनेश गोविल,सोमदत्त शर्मा, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद अयूब, अतीक उर रहमान आदि ।

विज्ञापन एक्सप्रेस