बिसौली में अज्ञात कारणों के चलते अचानक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग,, लाखों रुपए का सामान हुआ राख
बिसौली- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख
हम आपको बता दें कि बिसौली क्षेत्र के गांव जशरथपुर निवासी गोविन्द की कस्बा बिसौली में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है जिसको हर दिन की भांति आज भी दुकान बंद करके अपने घर चले गए तभी दुकान के आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी ।बिसौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित श्री राधे गोविंद इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों से कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस के दुकानदारों ने दुकान मालिक को सूचना दी और बिना समय गंवाए आसपास मौजूद दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आग फैलकर अन्य दुकानों तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि तब तक दुकान में रखा कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

