4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के 21 यूपी एनसीसी कैडेट्स ने ‘सी’ सर्टिफिकेट मॉक टेस्ट में दिखाया दमखम

फरीदपुर (बरेली), 12 जनवरी 2026 – इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के 21 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, फरीदपुर, बरेली में आयोजित ‘सी’ सर्टिफिकेट मॉक टेस्ट में प्रतिभाग किया।

मॉक टेस्ट में लिखित परीक्षा के साथ-साथ डीएसटी भी संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन 21 यूपी बटालियन की ओर से पीआई हर्वेंद्र और दाभी जी ने किया। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सीटीओ डॉ. राघवेन्द्र रस्तोगी तथा पीआई जितेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे।


यह आयोजन कैडेट्स की तैयारी को मजबूत करने और अनुशासन सिखाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। विश्वविद्यालय ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस