नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र की लगभग 47 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रतिभाग ले रही हैं ।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , प्रदर्शक वीर पाल सिंह , आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप , बीरेंद्र कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

