11:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बांस बरोलिया में 12 से होगी बुध्दकथा

बांस बरोलिया में 12 से होगी बुध्दकथा
बिल्सी। सम्राट अशोक महान जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित ग्राम बांस बरोलिया आठ दिवसीय बुध्दकथा का आयोजन 12 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। कथा में हरदोई की सुप्रसिद्ध कथावाचक मैना बौद्ध भगवान बुद्ध के जीवन, करुणा, मैत्री, समानता और विश्व शांति के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगी। आयोजकों ने बताया कि बुध्दकथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तथा रात्रि सात बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बौद्ध धर्म के मानवतावादी संदेशों को आत्मसात करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस