वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के मोहल्ला महेश चौक निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी पुत्र भोपराम रस्तोगी अपने घर में अकेले ही रहते थे काफी बुजुर्ग होने और बीमारी एवं पुत्रों की अनदेखी के कारण अपने घर के कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडा तो देखा कि बुजुर्ग व्यापारी का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था एवं उसके समीप ही तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं पड़ोसियों के अनुसार विद्या सागर रस्तोगी अकेले ही अपने घर में रहते थे और घर के एक कमरे में सर्राफा का कारोबार भी करते उनकी पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका था और उनके दोनों बेटे बाहर रहकर व्यापार करते हैं जिसमें उनके एक पुत्र ब्रजकिशोर रस्तोगी दिल्ली तो दूसरे पुत्र नंदकिशोर रस्तोगी बरेली में रहकर व्यापार करते हैं बुजुर्ग व्यापारी काफी समय से बीमार चल रहे थे उन्हें पेशाब न आने की समस्या थी इसी का उनका इलाज चल रहा था और प्राइवेट डॉक्टर के द्वारा उनकी पेशाब की नली भी डाली गई थी इसी वजह से उनकी दुकान भी चार दिन से बनती पड़ोसियों ने उनके पुत्रों को भी उनकी बीमारी की जानकारी दी उसके बावजूद भी उनके पुत्र किसी कारणवश नहीं आ सके अकेलेपन और बीमारी से जूझ रहे वृद्ध व्यापारी ने कमरा बंद कर गोली मारकर हत्या कर ली सूचना पर पहुंचे वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने उनके पुत्रों को सूचना दी है उसी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

