12:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- बघौल मार्ग पर दर्जनों आवारा कुत्तों का जामबाडा

शिकायत के बाद भी नहीं चेता नगर पंचायत प्रशासन
वजीरगंज बदायूं
कस्बे के एमएफ हाईवे से बिजली घर के बराबर से गुजरने वाला वजीरगंज भतरी गोवर्धन मार्ग पर शाम ढलने से पहले ही आवारा दर्जनों कुत्तों का झुंड सड़क पर ही इकट्ठा हो जाता है जिसे निकालने वाले रहागीरों को हमेशा डर के साए में गुजरना पड़ता है इसका मुख्य कारण कस्बा वजीरगंज में बकरा मुर्गा मछली और अन्य मीट बेचने वाले व्यापारियों के द्वारा बिजली घर के बराबर से खाली पड़े भटे की जमीन पर सड़क किनारे ही खुले में मीट के बचे अवशेषों को फेंक दिया जाता है इसी वजह से शाम ढलने से पहले ही आवारा कुत्तों के साथ-साथ जंगलों में रहने वाले सियार भी बड़ी तादात में आकर बचे हुए मीट के अवशेषों को खाने आते हैं और यह आवारा कुत्ते आपस में सड़क पर ही भयंकर लड़ाई करते हुए देखे जा सकते हैं और इसी रोड पर कस्बे से लगे हुए पास ही कुछ गांव है जहां के नागरिकों के साथ-साथ बहुत सारे बच्चे और बच्चियों नगर में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ कोचिंग भी करती हैं
और कोचिंग के लिए सुबह जल्दी और शाम को देर तक घर वापस जाना होता है जिससे इन आवारा कुत्तों के डर से बच्चों के साथ-साथ

सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को भी भेय के साए में सफर करना पड़ता है राहगीरो
एवं पड़ोस में रह स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी सूचना नगर पंचायत से कई बार की है लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है जिससे भविष्य में कभी भी इन आवारा कुत्तों एवं जंगली सेयारो द्वारा बड़ी घटना घट सकती है

विज्ञापन एक्सप्रेस