10:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस ने सिगोई बॉर्डर पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

शुक्रवार दोपहर बाद कुंवरगांव थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ सिगोई बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान (सीओ सिटी) रजनीश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आंवला–बदायूं जनपद सीमा की ओर से आने वाले चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर संदिग्ध वस्तुओं, नगदी एवं अन्य अवैध सामग्री की तलाशी ली गई। वहीं दोपहिया वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन, विशेष रूप से बिना हेलमेट एवं निर्धारित संख्या से अधिक सवारी ( तीन सवारी) वालों की जांच की गई।

वाहन चेकिंग के कारण कुछ समय के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से निकलते हुए नजर आए।

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कुंवर गाँव बॉर्डर पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस