5:05 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बने रवि कुमार , जन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसान भाइयों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से रवि कुमार को किसान यूनियन का आसफपुर क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया ।
होनहार युवा रवि कुमार पुत्र डोरी लाल बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के पुराने राजनैतिक गांव मन्नू नगर के पुराने खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक राजनीतिक दांव – पेच लगाने में महारथ हासिल किया है अब रवि कुमार किसान यूनियन में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से पदासीन हुए हैं ।
इस अवसर पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने जनहित से संबंधित किसानों को फसल सिंचाई के लिए प्रयाप्त बिजली , ग्रामीण क्षेत्र में आवारा गौवंशो , कई ग्राम पंचायतों में सचिवालयों के बंद रहने , संबंधित सचिवों व लेखपालों को सचिवालय पर बैठने का समय नियत करने , कम आबादी वाले गांवों में दो दो सफाई कर्मचारियों में से एक सफाई कर्मी हटाकर ज्यादा आबादी वाले गांव में भेजने , सामुदायिक शौचालयों के गंदे रहने व बंद पड़े रहने तथा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार वितरण में अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की ।
इस दौरान क्षेत्र के गांव जैत पुर में वार्ड संख्या एक से दो तक रामकुमार के घर से लेकर हरपाल के घर तक सरकारी नाला बंद होने व सी सी रोड पर जल भराव जैसी जन समस्याओं का एक ज्ञापन विषय से संबंधित अधिकारियों को सौंपा है । इस दौरान संबंधित विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने किसानों को पर्याप्त बिजली मुहैया कराने का ठोस आश्वाशन देते हुए किसानों व विद्युत उपभोक्ताओं से अपना विद्युत बिल नियत समय पर जमा कर भारी छूट का लाभ उठाने का भी आग्रह किया ।
इस अवसर पर बैठक सुचारू रूप से संचालित करवाने हेतु स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , सुनील कुमार आदि पुलिस स्टाफ मुस्तैद रहा ।


किसान यूनियन की इस वृहद बैठक में भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार , बिसौली तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया , मंडल सचिव कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू , नवनियुक्त आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार , लल्ला सिंह चौहान , अक्षत चौहान , सतीश यादव , सोपाली यादव , दिनेश कुमार , हरीश कुमार , लखपत सहित क्षेत्रीय किसान भारी संख्या में मौजूद रहे ।
यह जानकारी किसान यूनियन के युवा नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस