।
पारा गिरा,पाले से फसलों को नुक़सान।
उझानी- बदांयू 8 जनवरी।
बदायूं में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरे और शीतलहर के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने अलाव और अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की है, लेकिन ठंड को देखते हुए इंतजाम नाकाफी है।


कड़कड़ाती ठंड से जहां सर्दी में जबरदस्त इजाफा हुआ हे ,वही किसानों के अनुसार पाला गिरने के कारण गेहूं की फसल को लाभ हो रहा है, लेकिन आलू और लहटा-सरसों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।


मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण सर्दी की संभावना जताई है, इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अलाव का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
