विद्या भारती व्रज प्रान्त द्वारा आयोजित हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
छात्राओं को राधा कृष्ण की सीनरी तथा श्रीमद भागवत की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया
बिसौली (बदायूं एक्सप्रेस)…।।
बिकास क्षेत्र बिसौली के धर्मपुर सरैरा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम विद्या भारती व्रज प्रान्त द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आज सरस्वती शिशु जन शिक्षा मंदिर धर्मपुर सरैरा में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त गांव से जुड़ी मातृ शक्ति ने भाग लिया इस कार्यक्रम के दौरान विघालय के बच्चों ने अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया इसी विघालय की पुरातन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया चाहे वह खेल में नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो या सरकारी नौकरी में आज कार्यरत हैऐसी छात्राओं को राधा कृष्ण की सीनरी तथा श्रीमद भागवत की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्ति वक्ताओं ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए । यह कार्यक्रम संघ सताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया यह कार्यक्रम पूर्व से ही आज दिनांक 7 जनवरी बुद्धवार को होना निश्चित था इस कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सविता शर्मा (नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बिसौली , जिला प्रतिनिधि बदायूँ ) मुख्य अतिथि श्रीमती रीता चौधरी ( अध्यापिका संविलियन विघालय पिवारी वि ० क्षे ० विसौली बदायूं) मुख्य वक्ता श्रीमतीकृष्णा गुप्ता (सभासद नगर पा ० पं० बिसौली , जिला मंत्री महिला मोर्चा भाजपा बदायूं) तथा विद्यालय के प्रवन्ध समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र शर्मा प्रबन्धक नेमचंद प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

