।
बदांयू 8 जनवरी।
पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही बरेली-इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन करेगा। बरेली-इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से शुरू होगी। रेल मंत्रालय से इस ट्रेन की स्वीकृति मिल चुकी है और रेलवे बोर्ड से अंतिम आदेश का इंतजार है।
पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में एक ट्रेन जुड़ने वाली है। अब बरेली-इंटरसिटी भी जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे संचालित करेगा। इज्जतनगर रेल मंडल के कासगंज से बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर मंडल के अधिकारियों का कहना है कि कासगंज-बरेली रूट पर काफी कम ट्रेनें हैं।
इस पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिसे रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है । इसके बाद बरेली-इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासंगज से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन कासगंज से बदायूं, उझानी, रामगंगा होते हुए बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहीं से दिल्ली को जाएगी। रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद बरेली-इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से संचालित होगी। संभवता जनवरी के अंतिम सप्ताह में बोर्ड से स्वीकृति मिल जाएगी।
आगरा, मथुरा, कानपुर आदि के लिए अन्य ट्रेनों के भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस के कासगंज से संचालन को रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। अभी रेलवे बोर्ड में प्रस्ताव गया है। वहां से आदेश मिलने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज से संचालित किया जाएगा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
