4:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – बुक कीपर एम -1 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बुक कीपर एम -1 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय,कार्यक्रम प्रदर्शक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर , सहायक प्रशिक्षिका सुमन ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक क्षेत्र की लगभग 22 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व वीर पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक सामूहिक छायांकन प्रति भेंट के शुभ – कामनाएं दीं व उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


यह कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 से 7 जनवरी 2025 तक अनवरत रूप से संचालित रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस