8:02 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

पद्मश्री बाबा योगेंद्र की जयंती मनाई

अटल विचार मंच ने अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेंद्र की जयंती मनाई अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा बाबा का स्मरण करते हुए बताया वह बहुत सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे उनका जन्म 1924 को बस्ती जिले मशहूर वकील बाबू विजय बहादुर श्रीवास्तव के घर हुआ अल्पायु में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए नानाजी देशमुख के साथ उनका शाखों में आना-जाना शुरू हो गया बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बने 1970 को वह बदायूं जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बने 1981 में उन्होंने प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने हेतु अखिल संस्कार भारती की स्थापना की देशभर में वह प्रदर्शनी वाले बाबा के नाम से पहचाने जाते थे देशभक्ति से प्रेरित प्रदर्शनियां देश भर में वह प्रदर्शित करते थे मंच के समस्त पदाधिकारी ने उनकी जयंती पर उन्हें सादर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट संजीव पाराशरी डॉक्टर पंकज सिंह संजीव वर्मा रविंद्र जौहरी एडवोकेट अर्चना गुप्ता रंजना रानी आदि उपस्थित थे

विज्ञापन एक्सप्रेस