12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। खाटू श्याम धाम में पुलिस–जनसंपर्क की मिसाल, थाना प्रभारी सम्मानित

कुंवरगांव। खाटू श्याम धाम मंदिर परिसर में पुलिस और जनसामान्य के बीच बेहतर समन्वय का सकारात्मक संदेश देखने को मिला। यहां आयोजित सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में समाजसेवी उदयवीर सिंह द्वारा थाना प्रभारी राजेश कौशिक को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी उदयवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास और संवाद अत्यंत आवश्यक है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक अपने कार्य व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से इस विश्वास को निरंतर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में जनसहयोग की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस के साथ संवाद बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस