कोतवाली पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अबरार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन निवासी कटरा ब्रहामपुरा थाना कोतवाली बदायूँ की मोटर साईकिल UP 24 J 9973 हीरो पेसन एक अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था जिस सम्बन्ध दिनांक 05.01.2026 को मु0अ0स0 04/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्द पंजीकृत कराया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व मे मुकदमा उपरोक्त के अनावरण व मोटर साईकिल की बरामदी हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम मे त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फोटो के आधार पर अभियुक्त 1.अवनीत शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम नौरथा थाना कासगंज जिला कासगंज 2- फैजान पुत्र पुत्तन निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतावली जनपद बदायूँ मुकदमा उपरोक्त मे चोरी हुई मोटर साईकिल यू0पी0 24 जे 9973 हीरो पैशन सहित कादरी दहरगाह तिराहे पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1 अभियुक्त अवनीत शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम नौरथा थाना कासगंज जिला कासगंज
2- फैजान पुत्र पुत्तन निवासी काशीराम कालोनी थाना कोतावली जनपद बदायूँ
बरामदी विवरण-
यू0पी0 24 जे 9973 हीरो पैशन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 रवेन्द्र थाना कोतवाली बदायूँ
2.का0 पाती राम थाना कोतवाली बदायूँ
3. का0 भूपेन्द्र चौधरी थाना कोतवाली बदायूँ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

