12:49 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाते हुए स्टंट

आसफपुर — थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अलग अलग दो ट्रैक्टरों को चला रहे दो युवक ट्रैक्टर चलाते हुए स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं, यह वीडियो एक आरोपी ने अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।
कभी कभी वाहनों को चलाते समय स्टंट करना खतरनाक साबित हो जाता है, इसी तरह का एक वीडीयो कई दिनों से क्षेत्र में वायरल हुआ है, वीडियो में दो अलग अलग ट्रैक्टरों को चालक चला रहे हैं, दोनों ट्रैक्टरों के चालक युवा दिखाई दे रहे हैं, जो कई तरह से खतरनाक स्टंट के साथ ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं, मात्र पीछे के दो पहियों पर भी ट्रैक्टर चलता दिखाई दे रहा है तो कभी तेजी से बैक गियर में पीछे की तरफ भगाते दिख रहे हैं, जब कि स्टंट देखने को मौके पर काफी लोग भी मौजूद दिख रहे हैं, जिनमें ज्यादातर युवा एवं छोटी उम्र के बच्चे भी हैं, लोगो का मानना है कि इस तरह के स्टंट से दर्शकों तथा ट्रैक्टर चालकों के साथ भी हादसा हो सकता है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो आसफपुर में मानपुर रोड पर बनाया गया है, तथा दोनों ट्रैक्टरों के चालक भी उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, इस बारे में थाने के एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह का वीडियो नहीं मिला है, कोशिश करते हैं तथा वीडियो की तलाश करते हैं, अगर इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आता है तो ट्रैक्टर चालकों तथा उनके मालिकों पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस