
।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के पांडाल में तिल रखने को नहीं रहा स्थान।
उझानी-बदांयू 6 जनवरी।
” बाबूजी” हिंदू हृदय सम्राट के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती उनके राजनैतिक शिष्य केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भीषण ठंड भी उनके समर्थकों के कदमों को रोक ना सकी, आलम यह था कि कार्यक्रम शुरू हो
ने से पहले ही पांडाल फुल हो गया। कुछ लोगों को खडे होकर ही कार्यक्रम देखना पडा।
वेसे तो जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को सादगीपूर्ण व्यवहार के लिए जाना जाता है, जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ देने वाले मंत्री जी को जनता काफ़ी पसंद भी करती है।
कल जुटीं हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर ही बाबूजी कल्याण सिंह व केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के कद का ऐहसास होना लाजिमी है।


आज केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य जनपदों से आऐ सांसद,पूर्व सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
