बिल्सी में दो शिकायतों का मौके पर किया निराकरण
बिल्सी। एसपीआरए डा.हिरदेश कठेरिया की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर दो शिकायत का निस्तारण किया गया। जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग, नगर पालिका, विद्युत निगम, और क्षेत्र के विभिन्न गांव में पैमाइश, कब्जा और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण से संबंधित शिकायती पत्र आए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रथा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, एसडीओ जेपी सिंह, कोतवाली मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

