4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में मुख्य चौराहे पर हुई खोखे में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सबाल

– टीन काटकर उड़ा ले गए औजार व ताले, तीन दुकानों में भी चोरी की कोशिश, व्यापारियों में आक्रोश

 

कुंवरगांव। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित घरेलू सामान सही करने के एक खोखे को चोरों ने निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार,चोरों ने खोखे के पीछे लगी टीन की चादर काटकर भीतर प्रवेश किया और घरेलू सामान ठीक करने के औजारों के साथ नए-पुराने ताले चोरी कर ले गए।

खोखा स्वामी डब्लू के अनुसार सुबह जब वह खोखे पर पहुंचे तो पीछे की टीन कटी हुई मिली और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि चोरी से रोज़गार पर सीधा असर पड़ा है। इसी दौरान नगर के मुख्य चौराहे के आसपास स्थित तीन अन्य दुकानों पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन ताले नहीं टूट पाने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इससे साफ है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस रातभर चौराहे सहित पूरे कस्बे में गश्त करने का दावा करती है, फिर भी चोरों का इस तरह वारदात को अंजाम देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि नियमित गश्त होती तो चोर इतनी आसानी से चोरी नहीं कर पाते। स्थानीय व्यापारियों ने यह भी बताया कि जिन दुकानों के आसपास चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। हालांकि कुछ दूरी पर अन्य दुकानों पर कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उनकी जद में यह खोखा नहीं आ सका। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

 

 

 

 

विज्ञापन एक्सप्रेस