12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर – मदारपुर में दो पक्षों के मध्य मारपीट व झगड़ा होने पर अभियोग पंजीकृत में गिरफ्तार

> जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के मध्य मारपीट व झगड़ा होने पर अभियोग पंजीकृत में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.01.2026 को ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के मध्य भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट व झगड़े के सम्बन्ध में मु0 अ0 स0 317/2025 धारा 191(2)/193(3)/190/115(2)/352/351(2)/110/118(1)/ 117(3) बीएनएस में वाछिंत मुख्य अभियुक्त भाऊ सिंह पुत्र दुले सिंह निवासी ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मैंथा प्लान्ट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मारपीट में इस्तेमाल किये गये लाठी/ डन्डो को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.व0उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र सिंह थाना जरीफगर बदायूँ
2.उ0नि0 श्री गुलजारी सिंह थाना जरीफनगर बदायूँ
3.का0 रोबिन शर्मा थाना जरीफनगर बदायूँ
4.का0 हरीश कुमार थाना जरीफनगर बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस