क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड ने आम जनजीवन के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शनिवार रात्रि गश्त के दौरान कुंवरगांव थाने की चीता मोबाइल गाड़ी के पुलिसकर्मी सड़क पर बाइक को पैदल खींचते हुए नजर आए। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बताया जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के कारण बाइक में तकनीकी परेशानी आ गई, जिसके चलते पुलिसकर्मियों को उसे पैदल ही खींचकर आगे ले जाना पड़ा। ठंड और गलन के बीच भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे, जिससे उनकी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलकती है।
क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान ने रात्रि गश्त को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त जारी रखी जा रही है। ठंड के इस प्रकोप में पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर यह दर्शाती है कि कठिन हालातों में भी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क बनी हुई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

