तेज रफ्तार बाइक सवार ने सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मचारी को मारी जोरदार टक्कर ,हालत नाजुक
वजीरगंज (बदायूं) नगर के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने तेज गति से आ रहे बाइक सवार नवयुवकों ने सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मचारी को जोरदार टक्टर मार दी। सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक यादव बताए जा रहे है जो मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के बताए जा रहे हैं । बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं।
गंभीर अवस्था में घायल अशोक यादव को सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पर भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक व टीवीएस बिक्की थाने में खड़ी करवा दी है। पुलिस बाइक सवारों को तलाश करने में जुटी है।
अशोक यादव स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी हैं जो मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले है और वर्तमान में बदायूं जनपद के कस्बा वजीरगंज में किराए पर रहते हैं । आज किसी कार्य से अपनी टीवीएस बिक्की से कही जा रहे थे तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्टर मार दी । बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए , घायल को सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भर्ती कराया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

