12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के गंगा घाटों पर सुरक्षा के नज़रिए से मजिस्ट्रेट तैनात

बदांयू 2 जनवरी।

बदायूं में माघ मेला के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था 3 जनवरी से शुरू होने वाले स्नान पर्वों के लिए की गई है, जिसमें पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख स्नान पर्व शामिल हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस