10:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – अवैध रूप से शराब बेचने वाला शराब माफिया 22 पौआ के साथ गिरफ्तार

आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धरातलीय स्तर पर लाने को पुलिस की धर पकड़ जारी रही ।
हाल ही में आसफपुर क्षेत्र में मुखिबिर की सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के निर्देशन में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , प्रमोद कुमार नेहवाल , हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार , आकाश ढाका आदि पुलिस बल ने मौके पर शराब माफिया को 22 पौयों के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आया शराब माफिया हरिकेश ( 45 ) पुत्र हेम सिंह क्षेत्र के गांव कोरेरा निवासी बताया जा रहा है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस