सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं के तत्वावधान में कोषागार के पेन्शनर्स भवन में पेन्शनर्स के देयकों एवं आठवें बेतन आयोग तथा पुरानी पेंशन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की तथा संचालन बरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना ने किया ।
बैठक में प्रान्तीय कर्मचारी नेता कबि माधब मिश्र मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता रहे ।
सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने ऐसोसियेशन द्वारा पेन्शनर्स के हितों पर चर्चा करते हुए पिछले कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की ।
व्यवस्थापक जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश चौहान, राजेश कुमार जौहरी (जिलासमप्रेछक), मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रऊफ हुसैन सिद्दीकी रहे ।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रान्तीय कर्मचारी नेता कबि माधब मिश्र ने कहा कि सरकार के द्वारा आठवें बेतन आयोग के लागू करने की वात कही जा रही है लेकिन पेन्शनर्स के हितों की रछा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश 1982 के अनुपालन में ही लागू किया जायेगा यह स्पष्ट नहीं है, भारत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पेन्शनर्स को पूर्ण लाभांश दिया जायेगा, सरकार वेतन आयोग पर सबकुछ डालकर अपने दायित्व से नहीं बच सकती है। पुरानी पेंशन बहाली पर टाल-मटोल करना कर्मचारियों के हितों से खिलवाड है।
जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा पेन्शनर्स साथियों के द्वारा कई मुद्दों पर समस्यायें प्राप्त हुई हैं जिन्हे अगले माह की बैठक में दिनांक 2 फरबरी 2026 को निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर निदान कराया जायेगा ।
बैठक में रऊफ हुसैन सिद्दीकी, गिरिराज किशोर गुप्ता, महेश चन्द्र सक्सेना, हरिओम सिंह, राजेश कुमार जौहरी, रवींद्र मोहन सक्सेना, सुभाष चंद्र शर्मा, कृष्ण अवतार गुप्ता, ब्रिजेश चौहान, प्रमोद कुमार शर्मा, रामप्रकाशसिंह राठौर, इरफान हुसैन, प्रभाकरमिश्रा, पप्पू अंजर, रमाकांत सक्सेना, सतेन्द्रशाक्य, श्रीपालसिंह, मोहरसिंह, नरेशचन्द्र, हक्कानी अली खान, रामबीर सिंह, हरिओम सक्सेना, जिलामंत्री राज्यकर्मचारी संयुक्तपरिषद सरोजकुमारी यादव आदि पदाधिकारियों ने अपने बिचार व्यक्त किये



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
