दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया जा रहा एस एच जी बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार देर शाम संपन्न हुआ । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में पूर्ण किया गया जिसमें अंतर्जनपदीय संभल जिले के विकास खंड क्षेत्र की लगभग 27 व बदायूं जिले के विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र की लगभग 25 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
यह कार्यक्रम दो अलग अलग बेचों में पूरा कराया गया जिसमें संभल जिले की प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक डी आर पी ओमपाल सिंह , रूपा सेनी व अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र की महिला प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर व सुमन ने विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह आकाश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक सामूहिक छायांकन प्रति व एक एक बैग भेंट किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस दौरान अंजली शर्मा ,मीनाक्षी देवी , कीर्ति , आरती , ललिता , स्मिता यादव , शांति , रीना , निशा , लवी सागर , रजनी कुमारी , छाया कुमारी , अमीषा , तारा, सोनम , सोनम खान , संगीता , चांदनी , सोनी , नीलम , सीमा , आरती तिवारी , नेहा बी , जायदा , आसिफा , राजरानी , शाहजहां , शीला देवी , रेखा , रूपा सेनी , गुलसवी , नाजरीन जहां , तरबीन , रिहाना आदि महिला प्रतिभागी मौजूद रहीं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

