3:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्याममय हुआ वातावरण, गुणगान महोत्सव में देर रात तक गूंजे भजन

बिल्सी। नववर्ष की पूर्व संध्या और पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर नगर की श्री श्याम सेवा मंडल समिति की ओर श्याम गुणगान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगर के रामलीला मंच पर रात्रि आठ बजे प्रारंभ हुआ यह संकीर्तन कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ चलता रहा। महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक शिवम लाडला, भजन गायिका अन्नू पगली एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कीर्तन की है रात, आजा श्याम आजा रे और हारे के सहारे आजा रे जैसे लोकप्रिय भजनों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पूरा वातावरण श्याममय हो गया। इस मौके पर डॉ. वीरेश कुमार, विकास वार्ष्णेय गुरुजी, बंगाली बाबू वार्ष्णेय, रामसेवक वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, गोलू वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। श्याम संकीर्तन के उपरांत फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया। आरती के बाद रात्रि लगभग दो बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ

विज्ञापन एक्सप्रेस