आसफपुर — जिला मुरादाबाद के बिलारी स्थित ससुराल से थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सादुल्लानगर लौट रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी, बाइक सवार खंती में बेहोश हो गया जिससे बाइक सवार को काफी चोट लगी है, सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सादुल्लानगर निवासी पूरन सिंह के पुत्र सूरजपाल 25, की ससुराल जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी में है, बुधवार की शाम लगभग 5 बजे बह बाइक से वापस सादुल्लानगर लौट रहे थे कि ग्राम राजटिकौली के पास एक मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी, जिसके कारण बाइक सवार युवक बेहोश हो गया, राहगीरी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, एंबुलेंस को बुलाकर बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहा उपचार के लिए भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि युवक भारी ठंड में भी गर्म कपड़े और हेलमेट नहीं पहने हुए था, जिसकी वजह से ठंड के कारण बाइक मोड पर अनियंत्रित हो गई थी। बाइक सवार युवक की हालत खतरे से बाहर है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

