।
बदांयू 29 दिसंबर।
बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव लहरा लहाडपुर में 19 दिसंबर से लापता 15 वर्षीय किशोरी सोनम का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला।
शव क्षत-विक्षत हालत में था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, सोनम 19 दिसंबर की रात घर से लापता हो गई थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

