1:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों तथा समस्त स्टाफ ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कानूनी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास न होने से पूरा जीवन अंधकारमय हो जाता है। हमें सक्रिय सहभागिता के साथ बाल विवाह का अंत करना होगा तभी बाल विवाह मुक्त भारत संभव हो सकेगा। अन्य वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस