10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कड़ाकेदार ठंड में खेत में पानी लगाने से किसान हुआ बीमार

वजीरगंज बदायूं
इस समय घने कोहरे के साथ-साथ चल रही शीत लहर की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना अन्नदाताओं को उठाना पड़ रहा है घने कोहरे की वजह से आलू की फसल में झुलसा लगने का डर रहता है इसीलिए समय रहते आलू की फसल को जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ती है बजीरगज थाना क्षेत्र के ग्राम उरैना निवासी 60 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र पातीराम कड़ाकेदार ठंड में सिंचाई कर रहे थे जिससे उनकी सांसे तेज फूलने लगी घर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें सैदपुर सीएचसी डॉक्टर को दिखाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है

विज्ञापन एक्सप्रेस