1:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

विद्युत वितरण खंड बिसौली के बगरेन बिजलीघर पर आयोजित ओटीएस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया

बिसौली। विद्युत वितरण खंड बिसौली के बगरेन बिजलीघर पर आयोजित ओटीएस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। कैंप में सात लाख पचास हजार रुपए के बकाया राजस्व की वसूली की गई।
रविवार अवकाश वाले दिन आम दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया और योजना का लाभ लिया। जेई मो. मियां कुरैशी एवं हितेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित कैंप में उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। हितेंद्र सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता राहत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपना बिल का भुगतान समय से करें ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। हितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार के कैंप में 53 उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया वहीं 46 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान किया। इस दौरान मुकेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस