बिसौली-विधा भारती विधालय के तत्वाधान मे सरस्वती शिशु मन्दिर सरय बरौलिया मे सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला समन्वय विभाग संयोजक सीमा रानी ने बोलते हुए परिवार प्रबोधन,सामाजिक सरसता, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण, के बिषय मे महिलाओ को जागरूक किया ।
राष्ट्र सेविका कार्य वाहिका तनुजा सक्सैना ने उपस्थित सभी महिलाओ को संकल्पित किया और अपने विचार रखे ।
बदाँयू के गिन्दो देवी महाविद्यालय की प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने भी महिलाओ को आज की कुरीतियों के बिषय मे बिस्तर से बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने आज वो किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष महिपाल सिंह,सरंक्षक श्यामपाल पाठक,प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय, सत्यपाल, शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, राम औतार शर्मा,रविन्द्र पाठक, अवनीश पाठक,सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन माधवी सिंह व खुशी ने संयुक्त रूप से किया

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

