बिसौली क्षेत्र के ग्राम पनौडी निवासी अभिषेक यादव का भारतीय वायुसेना में तकनीकी पद पर चयन हुआ है। अभिषेक यादव, चौधरी सूरज सिंह के पौत्र एवं स्वर्गीय भुवेंद्र सिंह यादव के पुत्र हैं। उन्होंने यह सफलता कठिन और विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त की है। दो वर्ष पूर्व उनके पिता का निधन हो गया था, इसके बावजूद अभिषेक ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को हासिल किया।
जब अभिषेक यादव प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए, तो पूरे गांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी माता भावुक हो गईं और खुशी के आंसू नहीं रोक सकीं।
अभिषेक यादव की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
इस मौके पर चौधरी सूरज सिंह, सेवा निवृत्त सूबेदार कृष्णवीर सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, अनिल यादव, संजीव यादव, महेश पाल सिंह (फौजी), ऋषिपाल सिंह (फौजी), शिवकुमार यादव, सुधांशु यादव, अमित यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

