बिसौली। बांग्लादेश में हिंदू दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के खिलाफ बिसौली में विश्व हिंदू परिषद एवं बज़रंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पीएम युनुस का पुतला बनाकर नगर में घुमाया और जूते चप्पलों से प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कर पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने हिंदुओं पर लगातार हमलों और प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को पुलिस चौकी से जुलूस निकाला, जिसमें भारत माता की जय, जय श्री राम, बांग्लादेश मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद आसफपुर तिराहे पर बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पीएम युनुस का पुतला दहन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री तेजपाल, बजरंग दल के नगर संयोजक मनु शर्मा परशुराम भक्त, विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष नमन पाराशरी, लक्ष्य पाराशरी, नितिन मिश्रा छोटा मोदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण मिश्रा, नगर पालिका सभासद कृष्ण गुप्ता, ललित गुप्ता, अनीता शर्मा, संजीव वाल्मीकि, करण वाल्मीकि, रोहित ठाकुर, संजीव, जतिन, सनी ठाकुर, अमन ठाकुर, अमित पंडित, शिवम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

