।
अभियुक्तगण के कब्जे से आला कत्ल एक सिरिंज व एक कैंची की गई बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.12.2025 थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा आज दिनाँक 24.12.2025 को मु0अ0सं0 293/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस 2023 के वाँछित अभियुक्त 1- आशिक पुत्र कार्तिक निवासी ग्राम आडंगघाटा थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता ग्राम दाँवरी थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ, 2- सन्जू पुत्र संजय विश्वास निवासी ग्राम बंकिमनगर थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता वार्ड न0 7 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 22.12.2025 को कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के वार्ड नं0 06 निवासी प्रिंस विश्वास पुत्र रिपंग विश्वास ने थाना पर सूचना दी कि उसके मकान के पीछे बने तालाब में उसके छोटे भाई प्रतीश उर्फ पिन्टू विश्वास पुत्र रिपंग विश्वास का शव मिला था। थाना पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। वादी प्रिंस विश्वास की तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0स0 293/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस बनाम अभियुक्त गण 1- आशिक पुत्र कार्तिक निवासी ग्राम आडंगघाटा थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता ग्राम दाँवरी थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ, 2- सन्जू पुत्र संजय विश्वास निवासी ग्राम बंकिमनगर थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता वार्ड न0 7 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। थाना पुलिस द्वारा दिनांक 24.12.2025 को गनगोली तिराहे से दोनों वाछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गण उपरोक्त की निशांदेही पर आला कत्ल एक अदद सिरिंज, एक अदद इंजेक्शन (xylocain), एक अदद डाक्टरी कैची बरामद की गई।
पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि आशिक नामक अभियुक्त मृतक के पिता के पास कम्पाउन्डरी का काम करता था लेकिन इसकी गलत हरकतों के कारण मृतक के पिता ने इसे क्लीनिक से हटा दिया था। अभि0 संजू का यह कहना है कि मृतक प्रतीश उर्फ पिन्टू उसकी माँ की विषय में गलत बाते करके उसे नीचा दिखाता रहता था इस बात से परेशान होकर उसने अपने दोस्त अभियुक्त आशिक के साथ मिलकर प्रतीश उर्फ पिन्टू की गला दबाकर व कैंची से चोट पहुंचाकर, इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी।
नाम पता अभियुक्त गण:-
1- आशिक पुत्र कार्तिक निवासी ग्राम आडंग घाटा थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता ग्राम दाँवरी थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ।
2- सन्जू पुत्र संजय विश्वास निवासी ग्राम बंकिमनगर थाना नदिया जिला नदिया राज्य पश्चिम बंगाल हाल पता वार्ड न0 7 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ।
बरामदगी का विवरण:-
एक अदद सिरिंज,
एक अदद इंजेक्शन xylocain,
एक अदद डाक्टरी कैची
गिरफ्तारी करने वाली टीम —
1. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह
2. व0उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
3. उ0नि0 हरिदत्त सैनी
4. हे0का0 237 जसवीर सिंह
5. का0 566 कपिल कुमार शर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

