बुक कीपर का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में बुक कीपर महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते बुधवार को शुरू किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर व सहायक प्रशिक्षक सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय – ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया रहा है । जिसमें बदायूं जिले के विकास खंड वजीरगंज क्षेत्र की महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
