2:23 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उसहैत – ध्रुव देव गुप्ता मनु द्वारा बालाजी कंप्यूटर सेंटर का भव्य उदघाटन

सहैत में बालाजी कंप्यूटर सेंटर उसहैत का भव्य उदघाटन नगर पंचायत के प्रत्याशी ध्रुव देव गुप्ता मनु के द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया ।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन मिश्रा, समाजसेवी निराले खान, समाजसेवी अनीश शाक्य, वरिष्ठ मार्गदर्शक चंद्रप्रकाश मिश्र एवं विमल श्रीवास्तव का स्वागत सरकार कंप्यूटर सेंटर के संचालक भाई रामप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी को पुष्प माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सत्कार किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ध्रुव देव गुप्ता( मनु) ने कहा उसहैत क्षेत्र के छात्र छात्राओं युवा युवतियों में प्रतिभा निखार के लिए कंप्यूटरीकृत शिक्षा अति अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है ग्रामीण क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा का ये सेंटर तमाम प्रतिभाओं को अग्रसित करेगा और ज्ञान वर्धक बनकर शिक्षा की अलख जगायेगा तमाम ग्रामीण क्षेत्र वासियों को इस कम्प्यूटर सेंटर से लाभ अर्जित होगा ऐसी हमारी सबकी शुभकामनाएं है ।

इस अवसर पर भगवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पंडित पुष्पेंद्र श्रीवास्तव विशाल श्रीवास्तव, रामप्रकाश आर्यन एवं छात्रा छात्राएं एवं दर्जनों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस